इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए क्रमबद्ध विस्फोटों में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद के एक व्यापरिक क्षेत्र में हुए 2 कार बम विस्फोटों में कम से कम 14 लोग हताहत और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पहले कार बम विस्फोट में 8 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। यह विस्फोट बग़दाद के पूर्व में हुआ जबकि दूसरा विस्फोट पश्चिमी बग़दाद के अलअमीरिया क्षेत्र में हुआ जिसमें 6 लोग मारे गए तथा 16 अन्य घायल हो गए।
समाचार लिखे जाने तक इन विस्फोटों की ज़िम्मेदारी किसी ने स्वीकार नहीं कि थी किंतु जानकारों का कहना है कि इस प्रकार का काम सामान्यतः आईएसआईएल के लोग ही कर रहे हैं जो इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों कार्यवाहियों में लिप्त रहे हैं।
17 नवंबर 2014 - 20:19
समाचार कोड: 651989
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए क्रमबद्ध विस्फोटों में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं।